तुम देना साथ मेरा

तुम देना साथ मेरा
Showing posts with label एक सच जो होना चाहिये. Show all posts
Showing posts with label एक सच जो होना चाहिये. Show all posts

Thursday, 8 December 2011

हम ला रहे हैं चतुर लोकपाल ..........दिव्येन्द्र कुमार

कराने मुँह बंद तुम्हारा,
हम ला रहे हैं टोकपाल,
उड़ाने देश का मखौल ,
हम ला रहे हैं ज़ोकपाल,
बहुत हो गया शोर शराबा,
हम ला रहे हैं रोकपाल,
ईमानदारी पर मारने तमाचा,
हम ला रहे हैं ठोकपाल ,
बिगाड़ने सच का चेहरा ,
हम ला रहे हैं नोकपाल,
मनाने लोकतंत्र का मातम ,
हम ला रहे हैं शोकपाल,
बुद्धू ठहरे तुम सब के सब,
हम ला रहे हैं चतुर लोकपाल
----दिव्येन्द्र कुमार